मुख्यमंत्री योगी को अनूठा सम्मान, अम्बरीश सिंह भोला ने कराया रक्तदान

22

हिंदू युवा वाहिनी के प्रभारी मंडल अम्बरीश सिंह भोला के नेतृत्व में आयोजित इस रक्तदान शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता और समाज सेवा का संदेश दिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया।

शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भी स्वेच्छा से रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता निभाई रक्तदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई जिंदगियों को बचाने में सहायक हो सकता है।

इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के प्रभारी मंडल अम्बरीश सिंह भोला ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सेवा राष्ट्रहित और समाज कल्याण की भावना को नई दिशा मिली है उनके जन्मदिवस पर आयोजित यह रक्तदान शिविर समाज के प्रति समर्पण और जनसेवा का प्रतीक है।

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों का भी विशेष सहयोग तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया।