वाराणसी में निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर मंडलायुक्त सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

11

 

वाराणसी में गर्मी के मौसम को देखते हुए निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मंडलायुक्त एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई बैठक में विद्युत विभाग के सभी अधिशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता, मुख्य अभियंता वितरण सहित करीब 20 पार्षद शामिल हुए।

मंडलायुक्त ने बिजली आपूर्ति की स्थिति, ट्रांसफार्मर बदलने में लगने वाले समय और फील्ड स्तर पर आने वाली समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजलीघरों पर तैनात कर्मी, जेई और एसडीओ संबंधित पार्षदों के फोन नंबर अपने मोबाइल में सेव रखें और शिकायत मिलने पर तुरंत फोन रिसीव कर उपभोक्ताओं को समस्या के समाधान में लगने वाले समय की जानकारी दें उन्होंने यह भी कहा कि बिजलीघर के व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया के माध्यम से किसी भी संभावित विद्युत बाधा की सूचना पहले से उपभोक्ताओं तक पहुंचाई जाए।

मंडलायुक्त ने अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड भ्रमण कर जमीनी स्थिति का निरीक्षण करने और खराब ट्रांसफार्मरों व विद्युत फाल्ट की त्वरित मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए साथ ही, अनावश्यक बिजली कटौती पर प्रभावी नियंत्रण रखने और आउटेज का समय न्यूनतम रखने पर जोर दिया उन्होंने चेतावनी दी कि प्रशासन की ओर से औचक निरीक्षण किया जाएगा जिसमें यह भी जांच होगी कि बिजलीघरों और संबंधित अधिकारियों के फोन रिसीव हो रहे हैं या नहीं।

बैठक में कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन को सक्रिय रखने, विद्युत लाइनों के रखरखाव तथा उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए गए मंडलायुक्त ने स्पष्ट कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सुचारु विद्युत आपूर्ति सरकार की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।