एडीसीपी अंशुमान मिश्रा का एक्शन प्लान, बेनियाबाग में जाम होगा कम

10

वाराणसी में लगातार बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए यातायात पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा के निर्देश पर बेनियाबाग चौराहे की यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जिससे आम लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

शहर के व्यस्ततम चौराहों में शामिल बेनियाबाग चौराहे पर यातायात को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने मौके का निरीक्षण कर यातायात के दबाव और वाहनों की आवाजाही का अध्ययन किया जिसके बाद यह बदलाव किया गया। नई व्यवस्था के तहत कई महत्वपूर्ण स्थानों पर बंद कटों को खोला गया है, ताकि वाहनों का आवागमन अधिक सुचारु रूप से हो सके इसके अलावा बेनियाबाग चौराहे से घूमकर जाने वाले वाहनों के लिए भी नया रूट निर्धारित किया गया है।

अब बेनियाबाग चौराहे से यू-टर्न लेने या घूमकर जाने वाले वाहनों को सीधे चौराहे पर मुड़ने की बजाय बेनियाबाग चौकी के सामने से होकर मुड़ना होगा इस व्यवस्था का उद्देश्य चौराहे पर वाहनों का दबाव कम करना और ट्रैफिक जाम की स्थिति को नियंत्रित करना है। यातायात पुलिस का मानना है कि इस बदलाव से चौराहे पर अनावश्यक भीड़ कम होगी, वाहनों की गति बेहतर होगी और लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी नई व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए यातायात कर्मियों की भी तैनाती की गई है।

यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो शहर के अन्य व्यस्त चौराहों पर भी इसी प्रकार की व्यवस्था लागू की जा सकती है फिलहाल यातायात विभाग आम नागरिकों से नई व्यवस्था का पालन करने और पुलिस का सहयोग करने की अपील कर रहा है।