नोएडा जैसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने को वाराणसी में हाई अलर्ट डीआईजी शिवहरी मीणा ने श्रम कार्यालय का किया निरीक्षण

2

नोएडा में हाल ही में घटी घटना से सबक लेते हुए वाराणसी पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है इसी क्रम में डीआईजी शिवहरी मीणा ने गुरुवार को वाराणसी स्थित श्रम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया गया निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि नोएडा जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना प्राथमिकता है इसके लिए सभी संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है ,


श्रम कार्यालय परिसर और उसके आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार फील्ड में मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं डीआईजी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उन्हें सतर्क और जिम्मेदार रहने की हिदायत दी इस दौरान उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि वहां मौजूद आम नागरिकों और कर्मचारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ जनसुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

डीआईजी शिवहरि मीणा ने बताया कि सभी संबंधित विभागों और संगठनों के साथ संवाद स्थापित किया गया है किसी भी संभावित विरोध या प्रदर्शन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पहले से ही रणनीति तैयार कर ली गई है वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक जिले के सभी संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार गश्त की जा रही है साथ ही इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

नोएडा जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए वाराणसी में सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं श्रम कार्यालय सहित सभी संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया गया है पुलिस बल तैनात है और अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं हमारी प्राथमिकता शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना है।