
वाराणसी सिगरा थाना पुलिस ने शहर में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक विशेष अभियान चलाया इस दौरान रोडवेज बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन के आसपास राहगीरों एवं श्रद्धालुओं को परेशान करने वाली 10 महिलाओं को हिरासत में लिया गया।

पुलिस के अनुसार, ये महिलाएँ यात्रियों को असुविधा पहुँचाने, अनुचित तरीके से भीड़ एकत्र करने और सार्वजनिक स्थानों पर अव्यवस्था फैलाने में संलिप्त थीं स्थानीय नागरिकों और यात्रियों से लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

सूचना मिलते ही सिगरा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुँची और त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी महिलाओं को हिरासत में ले लिया पुलिस द्वारा बताया गया कि इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

इस कार्रवाई को वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की ओर से सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सिगरा थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाते रहेंगे।







