अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन

1

वाराणसी में अधिवक्ताओं ने अपनी सुरक्षा को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद की अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में वकीलों ने गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय के पोर्टिको पर धरना-प्रदर्शन किया इस दौरान पूरे परिसर में नारेबाजी कर अधिवक्ताओं ने सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन का नेतृत्व सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम एवं महामंत्री आशीष कुमार सिंह ने किया दोनों पदाधिकारियों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अधिवक्ता एकत्रित हुए और अपनी प्रमुख मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम ने कहा कि प्रदेश में लगातार अधिवक्ताओं पर हमले और उत्पीड़न की घटनाएं सामने आ रही हैं जिससे वकीलों में भय का माहौल है उन्होंने आरोप लगाया कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर नहीं है ऐसे में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को तत्काल प्रभाव से लागू करना बेहद जरूरी हो गया है।

महामंत्री आशीष कुमार सिंह ने भी कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का अहम हिस्सा हैं और यदि उनकी सुरक्षा ही सुनिश्चित नहीं होगी तो न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित होगी उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द ही इस मांग पर निर्णय नहीं लेती है तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा जिसमें अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने के साथ-साथ अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई है।