स्वाभिमान मंच में विक्रांत सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश महासचिव नियुक्त

2

सामाजिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले विक्रांत सिंह को स्वाभिमान मंच ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गर्गी तिवारी की संस्तुति पर विक्रांत सिंह को “स्वाभिमान मंच, उत्तर प्रदेश” का प्रदेश महासचिव (संपूर्ण उत्तर प्रदेश) मनोनीत किया गया है।

जारी मनोनयन पत्र के अनुसार, संगठन ने विक्रांत सिंह की समाजहित, संगठन के प्रति निष्ठा तथा जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए यह निर्णय लिया है। संगठन ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व एवं कार्यकुशलता से स्वाभिमान मंच को प्रदेश स्तर पर नई मजबूती मिलेगी और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त होगा।

स्वाभिमान मंच ने कहा कि विक्रांत सिंह के मनोनयन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करने में सहायता मिलेगी। साथ ही संगठन ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दी हैं।

मनोनयन पत्र पर संस्थापक अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गर्गी तिवारी के हस्ताक्षर अंकित हैं। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

संगठन के पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने विक्रांत सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए इसे संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।