रामनवमी पर हुकुलगंज में भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा क्षेत्र

8

वाराणसी रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को हुकुलगंज क्षेत्र में रामलीला समिति द्वारा भव्य एवं विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का आयोजन समिति के अध्यक्ष बृजेश चन्द्र श्रीवास्तव (पार्षद) के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।


शोभायात्रा का शुभारंभ बघवानाला स्थित बघवाबीर हनुमान मंदिर से प्रभु श्रीराम की आरती के साथ हुआ। यात्रा में सबसे आगे भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकी सजाई गई थी, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। डीजे की धुन पर भक्तगण जयकारे लगाते और झूमते हुए आगे बढ़ते नजर आए।


पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और “जय श्रीराम” व “सिया राम” के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा के अंतिम हिस्से में रथ पर भगवान शिव-पार्वती की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।


यह शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए हुकुलगंज तिराहे पर पहुंची, जहां प्रभु की आरती के साथ इसका समापन किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री रविन्द्र जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता महेश चन्द्र श्रीवास्तव, शशांक शेखर त्रिपाठी (एडवोकेट), देवकुमार राजू, रितेश श्रीवास्तव (शीबू), रविशंकर पटेल, भोला सोनकर, दिनेश मौर्या, पंकज श्रीवास्तव, नीरज सोनकर, विष्णु मोदनवाल, बादल सोनकर, हिमांशु श्रीवास्तव, अनिल सेठ, संजय सोनकर, रामू सेठ, सुरेश गुप्ता सहित रामलीला समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सैकड़ों क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।