यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन चेतगंज पुलिस अलर्ट, इंस्पेक्टर वी.के. शुक्ला ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

6

 

 

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए चेतगंज थाना प्रभारी वी.के. शुक्ला ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन अभ्यर्थियों की भारी भीड़ परीक्षा केंद्रों पर देखने को मिली। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए चेतगंज थाना प्रभारी वी.के. शुक्ला मय फोर्स लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की।

इस दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस टीम ने केंद्रों के बाहर चेकिंग अभियान भी चलाया ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनुचित गतिविधि को रोका जा सके।

थाना प्रभारी वी.के. शुक्ला ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा गया।

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। परीक्षा के तीसरे दिन भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई।