विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन द्वारा संचालित त्रिशक्ति नशा मुक्ति केंद्र, वाराणसी के तत्वावधान में आशापुर एवं सारनाथ क्षेत्र में जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया रैली का उद्देश्य लोगों को तम्बाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाराणसी विकास प्राधिकरण बोर्ड के मानद सदस्य अम्बरीश सिंह भोला रहे रैली में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि अम्बरीश सिंह भोला ने कहा कि समाज को नशे जैसी बुराइयों से मुक्त करने के लिए जनजागरूकता सबसे प्रभावी माध्यम है उन्होंने युवाओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की।

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने “नशा नहीं, जीवन चुनें” तथा “नशा मुक्त समाज, स्वस्थ समाज” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। उपस्थित लोगों ने स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अजय सिंह, विशाल पांडेय (चुलबुल), मद्यनिषेध अधिकारी राकेश रोशन, पार्षद अभय पांडेय, पार्षद प्रतिनिधि रजनीश पांडेय, राजीव सिंह, डॉ. जगदीश नारायण, ज्योति सेठ, संतोष जायसवाल, अरुण सिंह, धीरज पांडेय, संजय राय, दीपक सिंह, आलोक यादव, गोविंद यादव, रोहित यादव, धर्मेन्द्र पांडेय, अभिषेक गुप्ता एवं प्रतीक पांडेय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







