पुलिस आयुक्त ने 7 किमी पैदल निरीक्षण कर दिए निर्देश

4

 

वाराणसी शहर में बढ़ती यातायात समस्या को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने अब सख्त रुख अपना लिया है पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मंगलवार को Reducing Traffic Congestion (RTC) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत अंधरापुल से लहरतारा होते हुए मंडुआडीह चौराहा तक करीब 7 किलोमीटर क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया,निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रमुख चौराहों पर जिग-जैग बैरिकेडिंग लगाकर सघन चेकिंग के निर्देश दिए, ताकि संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर नजर रखी जा सके साथ ही शहर में संचालित ऑटो और टोटो चालकों के लिए बारकोड प्रणाली को अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए, जिससे उनकी पहचान और निगरानी आसान हो सके।

पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि चिन्हित 10 प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को रूट मार्शल नियुक्त किया गया है ये अधिकारी संबंधित थाना और चौकी प्रभारियों के साथ समन्वय बनाकर पीक आवर्स में यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होंगे। निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण को यातायात बाधा का मुख्य कारण मानते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए उन्होंने कहा कि मुख्य मार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित थाना और चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट, गलत दिशा में वाहन चलाने और तीन सवारी जैसे नियमों के उल्लंघन पर विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए अवैध ऑटो और रिक्शा स्टैंडों को चिन्हित कर हटाने तथा व्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

पुलिस आयुक्त ने ठेला-खुमचा के कारण सड़क जाम की समस्या को गंभीर बताते हुए ऐसे मामलों में भी सख्त कार्रवाई करने को कहा, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाई जा सके,इस दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, वरूणा जोन प्रमोद कुमार, यातायात पुलिस उपायुक्त अनिल कुमार यादव, अपर पुलिस उपायुक्त वैभव बांगर, लिपि नागयाच और अंशुमान मिश्र समेत अन्य अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहे।