निजी स्कूलों की मनमानी फीस के खिलाफ, सपा का प्रदर्शन,एडीएम सिटी को सौंपा ज्ञापन

8

वाराणसी जनपद में निजी विद्यालयों द्वारा मनमाने ढंग से फीस वसूली और अभिभावकों पर आर्थिक दबाव बनाए जाने के खिलाफ समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में प्रतिनिधिमंडल ने अपना ज्ञापन अपर जिलाधिकारी (नगर) को सौंपा और तत्काल कार्रवाई की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाया कि वाराणसी के अधिकांश निजी विद्यालयों द्वारा प्रतिवर्ष अवैध तरीके से फीस बढ़ाई जा रही है इसके साथ ही एडमिशन के नाम पर अभिभावकों से भारी-भरकम शुल्क लिया जा रहा है, जो शासनादेश के विपरीत है विद्यालय प्रशासन द्वारा अभिभावकों को कापी, किताब, ड्रेस, बेल्ट और टाई केवल निर्धारित दुकानों से खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है इन दुकानों पर सामग्री महंगे दामों पर उपलब्ध होती है, जिससे अभिभावकों का आर्थिक शोषण हो रहा है।

सपा प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आरोप लगाया कि हर वर्ष अनावश्यक रूप से पाठ्यक्रम में बदलाव किया जाता है, खासकर कक्षा 1 से 8 तक की किताबें बदल दी जाती हैं इससे पहले से खरीदी गई किताबें बेकार हो जाती हैं और अभिभावकों को हर साल नई किताबें खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ता है मेधावी छात्र-छात्राओं से भी अगली कक्षा में प्रोन्नति के बावजूद पुनः एडमिशन फीस वसूली जा रही है, जो पूरी तरह अनुचित है निजी स्कूल संचालकों की इस मनमानी के चलते मध्यम वर्गीय परिवार कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की कि इस पूरे मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाए साथ ही, बढ़ाई गई फीस पर तत्काल रोक लगाई जाए और विद्यालयों द्वारा निर्धारित दुकानों से खरीददारी के लिए बनाए जा रहे दबाव को समाप्त किया जाए।

समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से सर्व श्री सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा “, प्रवक्ता संतोष यादव एडवोकेट “बबलू”, प्रदेश सचिव राजू यादव, आनंद प्रकाश, तिवारी,,युवजन सभा महानगर अध्यक्ष राहूल गुप्ता ,दिलीप कश्यप,लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष राहूल कन्नौजिया,रमाकांत जायसवाल, प्रभाकर यादव,मनोज यादव,दुर्गा यादव,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष विवेक कहार,दुर्गा यादव, लवकुश यादव,हनुमान यादव,आमीर अहमद,आदि लोग उपस्थित थे ।