पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के काशी जोन अंतर्गत अपराधों की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत थाना भेलूपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने वाहन चोरी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए चोरी की स्कूटी बरामद की है प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति द्वारा अपनी नीले रंग की स्कूटी चोरी होने की शिकायत थाना भेलूपुर में दर्ज कराई गई थी। इस पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 0185/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर और प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को संकुल धारा पोखरे के पीछे स्थित खाली मैदान के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सूरज कुमार (23 वर्ष) पुत्र राजू कुमार, निवासी नगवां थाना लंका, वाराणसी के रूप में हुई है। उसके कब्जे से चोरी की गई यामाहा फास्किनो स्कूटी (नंबर UP65CW-2816) बरामद की गई है।
इस सफल कार्रवाई में थाना भेलूपुर की टीम के निम्न अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे—
प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी
उपनिरीक्षक रणजीत कुमार श्रीवास्तव (चौकी प्रभारी अस्सी)
उपनिरीक्षक दिवेश कुमार
कांस्टेबल रंजीत कुमार






