पीड़ित पीता पहुंचा पुलिस आयुक्त कार्यालय लगाया न्याय की गुहार

36

पत्नी भी गायब बेटी भी गायब उजड़ गया संसार.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में दुखी एक पति एक पिता न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है पीड़ित संजय पांडे साईं चोलापुर निवासी हैं पिछले 10 तारीख को सुबह टहलने के लिए उनकी बच्ची रोड पर निकलती है और अज्ञात व्यक्ति उसका हाथ खींचकर कर अपने साथ ले गया।
यह आपबीती संजय पांडे की छोटी बेटी ने अपने पिता को बताया जिसकी शिकायत दर्ज भी की गई है लेकिन अभी तक नाबालिक बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला।


*वर्ष 2019 में अचानक रोड से गायब हुई थी पत्नी*

संजय पांडे ने बताया कि 2019 में मेरी पत्नी के पेट में दर्द था वह दवा लेने रोड पर गई थी और कुछ अज्ञात लोग गाड़ी लेकर आए और मेरी पत्नी को उठा ले गए जिसका मुकदमा चोलापुर थाना में दर्ज किया गया और पुलिस ने उल्टे संजय पांडे को ही तीन दिनों तक थाने पर बैठाए रखा।

*युवा फाउंडेशन* के सदस्य से संजय पांडे ने सहयोग मांगा, आज सीमा चौधरी संजय पांडे पुलिस कमिश्नर मुख्यालय पहुंचे जहां पर वीवीआईपी मोमेंट होने की वजह से किसी अधिकारी से मुलाकात नहीं हुई लेकिन एप्लीकेशन को एक बार फिर ऑनलाइन दर्ज कराया गया।