विश्व पर्यावरण दिवस पर वाराणसी में स्केटिंग के बच्चों ने स्केट रैली निकाल किया लोगों से अपील
सांसे हो रही है कम
आओ वृक्ष लगाए हम

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वाराणसी में स्केट टीचर मो सईद के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में बच्चों ने पेड़ लगाने के साथ साथ एक स्केट रैली निकाल लोगों से पेड़ लगाने व पेड़ बचाने की अपील की , और कहा कि जिस तरीके से पेड़ो को काटा जा रहा है लगता नहीं है कि आने वाले समय में हम हरियाली देख पाएंगे , इसलिए हम लोग जन जन से ये अपील कर रहे है कि पेड़ लगाओ और प्रदूषित पर्यावरण से देश को बचाओ ।
स्केट टीचर मो सईद ने बताया कि देश के इस उत्सव में हमारे स्केट के बच्चे भी प्रतिभाग कर रहे है पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ अभियान के तहत आज हम लोगों ने राजनारायण स्मारक पार्क में पेड़ लगाया है और जनता को भी जागरूक किया है आप लोग भी एक पेड़ जरूर लगाएं , 6:00 बजे रैली की शुरुआत की जिसमें हमारे मुख्य अतिथियों ने महामंत्री बनारस व्यापार मंडल अजहर आलम अज्जू ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों को रवाना किया जो बेनियाबाग चौराहे से शुरू होकर लहुराबीर चौराहे से होकर पुनः बेनियाबाग वापस आएगी जितने भी स्केट के बच्चे है सभी ने इस रैली में प्रतिभाग किया है जिनके नाम निम्न है ,
स्केटर बच्चों के नाम:- मोहम्मद फैज, राफिया खातून, हमजा खान, मोहम्मद नवाज, सलोनी, आफिया खान, अक्स, काव्या सिंह, अल्तमश राज़, यश अग्रहरि, उमर खान, भूमि, आन्शा फातिमा, आदर्श सिंह, मारूफ हुसैन, धनलक्ष्मी सिंह, विदुषी सिंह, अनन्या सिंह, अर्ना सिंह, सुमैमा हसनैन, आदित्य गुप्ता, शक्ति निगम, अभय, आलिजा आरम, आजमा शेख, अलिशबा, मानवी गौड़।






