
जौनपुर से एक अच्छी खबर सामने आई है जहां जीआरपी ने यात्रियों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है ट्रेनों में यात्रा के दौरान गुम हुए करीब 19 लाख रुपये कीमत के 88 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंपे जा रहे हैं।
जीआरपी जौनपुर ने सर्विलांस तकनीक की मदद से बड़ी सफलता हासिल करते हुए ट्रेनों में यात्रा के दौरान खोए 88 मोबाइल फोन बरामद किए हैं बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 19 लाख रुपये बताई जा रही है।
इनमें से 55 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए हैं, जबकि बाकी मोबाइलों को भी उनके स्वामियों तक पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है।

मोबाइल वापस लेने के लिए जौनपुर समेत विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों से लोग जीआरपी थाना पहुंचे अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी लोगों ने जीआरपी जौनपुर की इस पहल की सराहना करते हुए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
यह अभियान रेलवे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाया गया थाना प्रभारी सुनील कुमार गौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम और सर्विलांस सेल ने मोबाइल बरामदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

जीआरपी जौनपुर की यह कार्रवाई न केवल तकनीक के बेहतर उपयोग का उदाहरण है, बल्कि यात्रियों का पुलिस पर भरोसा भी मजबूत करती है यदि आपका मोबाइल भी यात्रा के दौरान गुम हो जाए तो तत्काल संबंधित जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराना आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।






