विद्याभूषण गोंड बने यूपी भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, संगठन ने जताया बड़ा भरोसा

31

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा भरोसा जताते हुए वाराणसी के रहने वाले गोंड समाज के युवा नेता एवं इंजीनियर विद्याभूषण गोंड को उत्तर प्रदेश भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है जून 2026 में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा घोषित नई प्रदेश कार्यकारिणी में उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विद्याभूषण गोंड लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं प्रदेश अध्यक्ष बनने से पहले वह भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं संगठन में उनके अनुभव, कार्यशैली और जनजातीय समाज के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर यह बड़ा विश्वास जताया है।

इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि से आने वाले विद्याभूषण गोंड एक युवा, ऊर्जावान और सक्रिय नेता के रूप में अपनी पहचान रखते हैं वे विशेष रूप से जनजातीय समाज के अधिकारों, उनके सामाजिक और आर्थिक उत्थान तथा उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार कार्य करते रहे हैं संगठनात्मक कार्यक्रमों से लेकर जनसंपर्क अभियानों तक उनकी सक्रिय भागीदारी रही है।

सोशल मीडिया और जमीनी स्तर पर भी उनकी सक्रियता लगातार देखने को मिलती है वे भाजपा के विभिन्न अभियानों, सदस्यता कार्यक्रमों, जनजागरूकता अभियानों तथा आदिवासी महापुरुषों और जननायकों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं यही सक्रियता और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें पार्टी नेतृत्व के भरोसेमंद नेताओं में शामिल करती है।

उनकी नियुक्ति को गोंड समाज के साथ-साथ पूरे जनजातीय समाज के लिए एक महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व के रूप में देखा जा रहा है भाजपा कार्यकर्ताओं में भी इस फैसले को लेकर उत्साह का माहौल है अब उम्मीद की जा रही है कि विद्याभूषण गोंड के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा संगठन को नई मजबूती मिलेगी और जनजातीय समाज तक पार्टी की नीतियों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य और तेज़ी से आगे बढ़ेगा।