वाराणसी के राजनारायण स्मारक पार्क, बेनियाबाग में काशी रोलर स्केटिंग क्लब के तत्वावधान में पूरे महीने चले समर कैंप का शानदार समापन हुआ।
इस दौरान सीनियर और जूनियर बच्चों के बीच फाइनल मुकाबले आयोजित किए गए, जिसमें बच्चों ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।
समर कैंप के अंतिम दिन आयोजित फाइनल प्रतियोगिता में 5 से 7 वर्ष आयु वर्ग में मानवी गोंड ने प्रथम स्थान हासिल कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं सीनियर वर्ग में मुहम्मद फैज ने प्रथम पुरस्कार और कार्तिक यादव ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया।
पूरे महीने चले इस प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को रोलर स्केटिंग की बारीकियां सिखाई गईं, जिससे उनके खेल कौशल और आत्मविश्वास में वृद्धि हुई। प्रतियोगिता में बच्चों के उत्साह और प्रदर्शन की उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी नासिर जमाल, यासिर जमाल, क्लब के कोच सईद, वरिष्ठ पत्रकार आरिफ अंसारी व जावेद भाई सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
काशी रोलर स्केटिंग क्लब के समर कैंप का समापन बच्चों के शानदार प्रदर्शन और पुरस्कार वितरण के साथ हुआ आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की बात कही है।






