वाराणसी के चेतगंज क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस अभियान का असर अब सड़कों पर साफ दिखाई देने लगा है। चेतगंज थाना प्रभारी वीके शुक्ला और पानदरीबा चौकी प्रभारी विकास मिश्रा की अगुवाई में लगातार चल रही कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप का माहौल है। पुलिस की सख्ती और नियमित निगरानी के चलते अब अधिकांश दुकानदार प्रशासन द्वारा निर्धारित सफेद पट्टी के भीतर ही अपनी दुकानें लगाने लगे हैं, जिससे सड़कों पर आवागमन पहले की तुलना में काफी सुगम हो गया है।

चेतगंज थाना प्रभारी वीके शुक्ला द्वारा लगातार की जा रही चेकिंग और प्रभावी निगरानी का सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में आज भी पुलिस टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण कर अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया और दुकानदारों को निर्धारित सीमा के भीतर ही व्यापार करने की हिदायत दी। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त चेतावनी भी दी गई।

अभियान के दौरान चेतगंज चौकी प्रभारी वैभव शुक्ला, लहुराबीर चौकी प्रभारी विकल सांडिल्य, तेलियाबाग चौकी प्रभारी अली अतहर, नाटी इमली चौकी प्रभारी संदीप सिंह, पानदरीबा चौकी प्रभारी विकास मिश्रा सहित चेतगंज थाने की पूरी पुलिस टीम मौजूद रही।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की इस मुहिम से सड़कें पहले की अपेक्षा अधिक व्यवस्थित दिखाई दे रही हैं और जाम की समस्या में भी काफी कमी आई है।






