बनारस काशी रोलर स्केटिंग क्लब की अनूठी पहल, स्केटिंग रैली से गूंजा पर्यावरण बचाओ का संदेश

14

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में बनारस काशी रोलर स्केटिंग क्लब के अध्यक्ष एवं कोच मोहम्मद सईद के नेतृत्व में जन जागरण पर्यावरण स्केटिंग रैली निकाली गई राज नारायण बेनिया पार्क से शुरू हुई इस रैली को मोहम्मद सईद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया स्केटिंग करते हुए बच्चे चेतगंज और लहुराबीर मार्ग से होते हुए वापस राज नारायण बेनिया पार्क पहुंचे रैली के दौरान बच्चों के हाथों में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेश लिखी तख्तियां थीं स्केटर्स लोगों से पेड़ लगाने, पर्यावरण को स्वच्छ रखने और प्रकृति के संरक्षण का आह्वान करते हुए आगे बढ़ रहे थे इस अनोखी पहल को देखकर राहगीरों और स्थानीय लोगों ने भी बच्चों की सराहना की।

रैली के समापन पर राज नारायण बेनिया पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्केटर बच्चों द्वारा लाए गए पौधों को मोहम्मद सईद और बच्चों ने मिलकर पार्क परिसर में लगाया। इस अवसर पर बच्चों को पौधों की देखभाल और उनके संरक्षण का महत्व भी बताया गया मोहम्मद सईद ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और लगातार घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए आज पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है यदि आज हम पौधे नहीं लगाएंगे और पर्यावरण की रक्षा नहीं करेंगे तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा उन्होंने कहा कि इस तरह की जागरूकता रैलियां समाज में सकारात्मक संदेश देने का काम करती हैं।

रैली में शामिल बच्चों ने भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई बच्चों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, प्लास्टिक का कम उपयोग करने और स्वच्छ वातावरण बनाने में सहयोग करने की अपील की बच्चों का कहना था कि पर्यावरण को बचाना केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि यह हम सभी का साझा दायित्व है इस जन जागरण पर्यावरण स्केटिंग रैली में मोहम्मद फैज, अभय बिन, सुल्तान अल्तमश रजा, यश अग्रहरि, माहिर गुप्ता, तेजस गुप्ता, मोहम्मद जुबेर रजा, गगन अग्रहरि, नेहल श्रीवास्तव, मेहल श्रीवास्तव, मोहम्मद हरीश, सामान्ह ज़हरा, राफिया खातून, अल्फिया खातून, माहिरा नूर और अथर्व अग्रहरि सहित कई स्केटर बच्चों ने भाग लिया।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए निकाली गई यह स्केटिंग रैली न केवल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी बल्कि समाज को यह भी संदेश दे गई कि यदि बच्चे पर्यावरण बचाने के लिए आगे आ सकते हैं तो हर नागरिक को भी इस दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए पौधारोपण और जन जागरूकता के इस अभियान ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण प्रयास किया है।