नए कलेवर में शुरू हुआ लक्ष्मी हॉस्पिटल, मरीजों को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं

26
वाराणसी के चिकित्सा क्षेत्र में एक नई पहल के साथ लक्ष्मी हॉस्पिटल अब नए कलेवर में लोगों की सेवा के लिए तैयार है। अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार राय ने बताया कि मरीजों को आधुनिक और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे के अवसर पर महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।
वाराणसी में बीते 25 वर्षों से चिकित्सा सेवा से जुड़ा लक्ष्मी हॉस्पिटल अब अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ नए स्वरूप में शुरू हो गया है। अस्पताल में 24 घंटे आपातकालीन सेवा, आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, एनआईसीयू और उन्नत डायग्नोस्टिक सेंटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि यहां आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र मरीजों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके लिए विशेष टीम भी बनाई गई है, जिससे मरीजों को इलाज में किसी तरह की परेशानी न हो। इसके अलावा सामान्य मरीजों के लिए भी ओपीडी, जांच और ऑपरेशन की दरें किफायती रखी गई हैं।
लक्ष्मी हॉस्पिटल में जनरल मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी और हृदय रोग समेत कई विभागों की सेवाएं उपलब्ध होंगी। अस्पताल का उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है।
महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अस्पताल द्वारा 1 जुलाई, डॉक्टर्स डे के अवसर पर एक वृहद स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच, परामर्श और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आधुनिक सुविधाओं और किफायती इलाज के दावे के साथ शुरू हुआ लक्ष्मी हॉस्पिटल अब पूर्वांचल के मरीजों के लिए एक नया स्वास्थ्य केंद्र बनने की ओर अग्रसर है