आगामी पर्वों को लेकर चेतगंज में पीस कमेटी बैठक संपन्न, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

23

वाराणसी आगामी पर्वों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से चेतगंज थाना क्षेत्र स्थित सेल्स टैक्स ऑफिस में शुक्रवार शाम आयोजित पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई बैठक में प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, व्यापारी प्रतिनिधियों और समाजसेवियों के साथ कानून-व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की।

बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी चेतगंज शुभम कुमार सिंह ने की इस दौरान चेतगंज इंस्पेक्टर वी.के. शुक्ला, चेतगंज चौकी प्रभारी वैभव शुक्ला, पानदरीबा चौकी प्रभारी विकास मिश्रा, लहुराबीर चौकी इंचार्ज विकल शांडिल्य, तेलियाबाग चौकी इंचार्ज अली अतहर तथा नाटी इमली चौकी प्रभारी संदीप सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने आपसी भाईचारा कायम रखने यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न देने की अपील की।

पुलिस अधिकारियों ने मौजूद लोगों से कहा कि त्योहार सभी के सहयोग और आपसी सौहार्द से ही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होते हैं ऐसे में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और सोशल मीडिया पर फैलने वाली अपुष्ट खबरों से बचें बैठक के दौरान क्षेत्र के लोगों ने भी अपने सुझाव रखे और प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी तथा आमजन की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी,