वाराणसी में शिक्षामित्रों का सम्मान समारोह, बढ़े मानदेय के डमी चेक वितरित

7

वाराणसी में शिक्षामित्रों का सम्मान समारोह, बढ़े मानदेय के डमी चेक वितरित,गिरिजा देवी संकुल में हुआ आयोजन, सीएम योगी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया

वाराणसी चौकाघाट स्थित गिरिजा देवी संकुल में मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों के शिक्षामित्रों के लिए बढ़े हुए मानदेय के चेक वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोरखपुर के गुरु गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह का सजीव प्रसारण भी किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने उत्साहपूर्वक देखा।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ इसके बाद परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर माहौल को सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायक बना दिया। अपने संबोधन में रविंद्र जायसवाल ने प्रदेश में बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे कार्यों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया उन्होंने शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि को उनके सम्मान और आत्मसम्मान से जुड़ा अहम निर्णय बताया।

वहीं अनिल राजभर ने शिक्षामित्रों और शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए कहा कि वे देश के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं उन्होंने मानदेय वृद्धि को ऐतिहासिक कदम बताया, जिससे शिक्षामित्रों का मनोबल और मजबूत होगा इस दौरान सौरभ जायसवाल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षामित्रों के योगदान को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया जबकि धर्मेंद्र सिंह ने इसे शिक्षामित्रों के लिए प्रेरणादायक और लाभकारी निर्णय बताया।

कार्यक्रम के अंत में शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय के प्रतीक स्वरूप डमी चेक वितरित कर सम्मानित किया गया समारोह में मौजूद शिक्षामित्रों में उत्साह और संतोष का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पूनम मौर्या, सौरभ श्रीवास्तव, हंसराज विश्वकर्मा, प्रदीप अग्रहरि, अदिति पटेल सहित जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, एडी बेसिक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं विभिन्न विकास खंडों के खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।