वाराणसी में बच्चियों को दी जा रही सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग, डुओ स्पोर्ट्स एकेडमी की अनोखी पहल

13

वाराणसी देश में बढ़ रही घटनाओं के बीच जहां बच्चियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं, वहीं वाराणसी में डुओ स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा बच्चियों को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने की दिशा में सराहनीय पहल की जा रही है एकेडमी के तत्वाधान में बच्चियों को ताइक्वांडो और कराटे की ट्रेनिंग देकर सेल्फ डिफेंस के गुड़ सिखाए जा रहे हैं।

इस पहल का उद्देश्य बच्चियों को ऐसा आत्मविश्वास देना है जिससे वे किसी भी परिस्थिति में अपनी सुरक्षा खुद कर सकें प्रशिक्षकों का कहना है कि सेल्फ डिफेंस केवल खेल नहीं बल्कि आत्मरक्षा का एक मजबूत माध्यम है जो जीवनभर बच्चियों के काम आता है।

पीएम नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर शुरू की गई इस पहल में वाराणसी ताइक्वांडो से जुड़े कई पदाधिकारी और प्रशिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं जिनमें अरशद रजा (सेक्रेटरी वाराणसी ताइक्वांडो) अब्दुल मलिक खान (सेक्रेटरी गाजीपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन एवं एग्जामिनर) उमेश केशरी (टेक्निकल डायरेक्टर वाराणसी ताइक्वांडो एवं चीफ डुओ स्पोर्ट्स एकेडमी) और अमन कुमार वर्मा (कोच डुओ स्पोर्ट्स एकेडमी) बच्चियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

प्रशिक्षकों द्वारा बच्चियों को आत्मरक्षा की आधुनिक तकनीकें सिखाई जा रही हैं जिससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ रहा है और वे मानसिक एवं शारीरिक रूप से मजबूत बन रही हैं यह पहल न सिर्फ बच्चियों को सुरक्षा का एहसास दिला रही है बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी दे रही है।