वाराणसी में शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई नमाज, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे अधिकारी

10

वाराणसी जनपद की समस्त मस्जिदों में  नमाज शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुई। नमाज को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे।


नमाज के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों का लगातार भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कई मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा, वहीं ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की गई।


मौके पर मौजूद आला अधिकारियों ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि वाराणसी की गंगा-जमुनी तहजीब हमेशा से भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश देती रही है।


नमाज सकुशल संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली और सभी पुलिसकर्मियों व अधिकारियों की सतर्कता की सराहना की।