गुलिस्तान स्कूल में जनगणना 2027- जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

19

वाराणसी के क़ाज़ी सदुल्लाहपुरा स्थित गुलिस्तान स्कूल में जनगणना 2027- जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।वहीं इस कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त/जोनल अधिकारी पवन कुमार गुप्ता ने जनगणना के विषय मे लोगों को जानकारी दी और 7 मई से 21 मई तक चलने वाली स्व-गणना को लेकर भी जानकारी दी है।

गुलिस्तान स्कूल में आयोजित जनगणना 2027- जागरूकता कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद शाहिद अंसारी ने किया और डॉ तारिक ने जनगणना के पहलुओं के विषय मे मौजूद लोगों को जानकारी दी।वहीं इस कार्यक्रम में मौलाना हसीन अहमद हबीबी ने 7 मई से 21 मई तक चलने वाली स्व-गणना को लेकर लोगों को जागरूक किया।

वहीं इस कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त/जोनल अधिकारी पवन कुमार गुप्ता, कर अधीक्षक राजीव पाठक,मौलाना हसीन अहमद हबीबी,हाफिज मो.आरिफ,मो.रिज़वान( सेक्रेटरी जमीयत यूथ क्लब) समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।