वाराणसी बालाजी कॉलोनी के समीप पंचवटी वाटिका में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

इस सात दिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ 1 फरवरी 2026 को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। दोपहर 12 बजे पंचवटी वाटिका से निकली यह शोभायात्रा बालाजी कॉलोनी से होते हुए बाला जी हनुमान जी मन्दिर पहुँची।

इसके बाद श्रद्धालु भास्कर पोखरा स्थित भास्कर पोखरा शिव मंदिर पहुँचे, जहाँ विधिवत पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में माता-बहनों ने सिर पर जल से भरे कलश रखकर भक्ति और उत्साह का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया।

इस पावन कथा का वाचन वृंदावन से पधारे परम पूज्य श्री मृत्युंजय आनंद जी महाराज कर रहे हैं। उनके श्रीमुख से निकली श्रीमद् भागवत कथा से श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

कार्यक्रम का आयोजन श्री अमित कुमार राय जी सपरिवार एवं बालाजी कॉलोनी के समस्त भक्तगणों के सहयोग से किया जा रहा है। प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से कथा का आयोजन हो रहा है, जो 7 फरवरी 2026 तक निरंतर जारी रहेगा।

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर कथा श्रवण का लाभ लेने की अपील की है।






