वाराणसी चेतगंज स्थित डुओ ताईक्वांडो अकादमी परिसर में उत्तर प्रदेश ताईक्वांडो कमेटी के महासचिव डा. रजत आदित्य दीक्षित का आगमन हुवा साथ मे क्रीड़ा भारती के प्रांत क्रीड़ा केंद्र प्रमुख व गाजीपुर ताईक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह भी उपास्थि थें ।
इस अवसर पर वाराणसी ताइक्वांडो के संयोजक अरशद रजा व सदस्य उमेश केशरी, शशांक श्रीवास्तव, अमन वर्मा को माल्यार्पित कर सम्मानित किया । जिले में संचालित अन्य संघों को त्याग कर वाराणसी ताइक्वांडो पर भरोसा करते हुवे नई सदस्यता ग्रहण करने वाले अरविंद यादव, अंकिता जेटली पाठक और मुहम्मद राशिद को विशिष्ट अतिथि अमित कुमार सिंह ने तिलक व माल्यार्पित कर स्वागत किया ।
महासचिव डा. रजत आदित्य दीक्षित ने कहा कि विश्व ताइक्वांडो व एशियन ताइक्वांडो से मान्यता प्राप्त इंडिया ताइक्वांडो ही देश मे एक मात्र वैध राष्ट्रीय इकाई है । इंडिया ताइक्वांडो व उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो ने जिले में वाराणसी ताइक्वांडो को मान्यता प्रदान की है जिसके संयोजक अरशद रजा हैं । डा. दीक्षित ने आगे कहा कि जल्द ही वाराणसी ताइक्वांडो का विस्तार कर अध्यक्ष सहित अन्य समस्त संवैधानिक पदों पर सर्वसम्मति से सदस्यों का मनोनयन किया जाएगा ।






