हुकुलगंज में मुहर्रम पर अखाड़ा मिलन समारोह का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

9
वाराणसी हुकुलगंज स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे मैदान में शनिवार देर शाम मुहर्रम के अवसर पर अखाड़ा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन पिछले कई वर्षों से लगातार किया जा रहा है, जिसमें शहर के विभिन्न प्राचीन अखाड़ों के खलीफा और उनके शागिर्द शामिल होकर अपनी पारंपरिक युद्ध एवं लाठी कला का प्रदर्शन करते हैं।
समारोह में विभिन्न अखाड़ों के खिलाड़ियों ने अपने शानदार करतब और पारंपरिक कौशल का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक मोहम्मद शाहिद रहे, जबकि खलीफा निजामुद्दीन और नायब खलीफा गोलू खान ने आयोजन की व्यवस्था संभाली।
इस अवसर पर अरहान खान, शाबान खान, मोनू कुरैशी, अकबर खान सहित बड़ी संख्या में बच्चे, स्थानीय लोग एवं अखाड़ा प्रेमी उपस्थित रहे। आयोजन शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।