मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने सुनी जन समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

11

वाराणसी मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने सोमवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना जनसुनवाई के दौरान लोगों ने राजस्व, विद्युत, पेयजल, सड़क, पेंशन, भूमि विवाद सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपे मंडलायुक्त ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने तथा समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनता दर्शन में आए फरियादियों की समस्याओं को सुनने के बाद मंडलायुक्त ने कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी
मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता के रूप में न किया जाए, बल्कि प्रत्येक मामले की गहन और निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनविश्वास बनाए रखने के लिए शिकायतों का पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान आवश्यक है इससे न केवल लोगों को समय पर राहत मिलेगी, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति विश्वास भी मजबूत होगा।

जनसुनवाई के दौरान कई नागरिकों ने भूमि संबंधी विवाद, बिजली आपूर्ति, पेयजल संकट, सड़क मरम्मत, पेंशन भुगतान और सरकारी योजनाओं के लाभ से जुड़ी समस्याओं को मंडलायुक्त के समक्ष रखा। मंडलायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि जनता से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, जवाबदेही और पारदर्शिता बनाए रखें आम नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप लोगों को त्वरित न्याय और राहत उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान अपर आयुक्त (प्रशासन) आलोक वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे कार्यक्रम में आए लोगों ने अपनी समस्याओं को सीधे मंडलायुक्त के समक्ष रखने का अवसर मिलने पर संतोष व्यक्त किया और प्रशासन द्वारा की जा रही जनसुनवाई व्यवस्था की सराहना की।