डीजीपी राजीव कृष्ण ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा, बोले- मोहल्ला स्तर तक अपराधियों पर नजर

3

वाराणसी पहुंचे उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने रविवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और कानून-व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जिले की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग के विभिन्न पहलुओं पर अधिकारियों से विस्तृत फीडबैक लिया।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस लगातार आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर रही है उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस मोहल्ला स्तर तक सक्रिय असामाजिक तत्वों और अपराधियों पर सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार नजर बनाए हुए है सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैलाए जाने वाले भ्रामक संदेशों, अफवाहों और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले कंटेंट की निगरानी की जा रही है।

डीजीपी ने कहा कि प्रदेश में शांति और सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी जिलों में पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने और जनसंपर्क बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए और पुलिस की प्रतिक्रिया समय को और बेहतर बनाया जाए। बैठक के दौरान डीजीपी ने अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए उन्होंने कहा कि तकनीक के माध्यम से अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में भी इस दिशा में प्रयास और तेज किए जाएंगे।

वाराणसी दौरे के दौरान डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए हर स्तर पर सतर्कता बरतने का निर्देश दिया उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश पुलिस जनता की सुरक्षा और विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। वाराणसी पहुंचे उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों को अहम निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश पुलिस सोशल मीडिया के जरिए मोहल्ला स्तर तक असामाजिक तत्वों पर नजर रख रही है