चेतगंज पुलिस की तत्परता से परिवार में लौटी खुशी, दो मासूम मिले सुरक्षित

2

वाराणसी में चेतगंज पुलिस की तत्परता और सीसीटीवी कैमरों की मदद से दो गुमशुदा बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया जानकारी के अनुसार, सारनाथ थाना क्षेत्र के उमरा निवासी माया के दो पुत्र, 8 वर्षीय अरविंद और 6 वर्षीय गुलशन, चौकाघाट क्षेत्र से लापता हो गए थे। सोमवार शाम करीब छह बजे इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही नाटी इमली चौकी प्रभारी संदीप सिंह अपनी टीम के साथ सक्रिय हो गए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद दोनों बच्चों को कुछ ही देर में सकुशल खोज लिया गया।

इसके बाद पुलिस ने दोनों बच्चों को उनकी मां के सुपुर्द कर दिया। बच्चों के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

वाराणसी पुलिस की इस मुस्तैदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि समय पर कार्रवाई और तकनीक का सही उपयोग बड़ी घटनाओं को टाल सकता है।