साइबर जागरूकता और मिशन शक्ति अभियान का आयोजन

35
*वाराणसी के बेनिया बाग में साइबर जागरूकता और मिशन शक्ति अभियान का आयोजन*
थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा बेनिया बाग स्थित महिला स्वास्थ्य केंद्र में एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं,बुजुर्गों और बच्चों को साइबर ठगी से बचाव के उपायों के साथ-साथ महिलाओं और बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।यह अभियान साइबर जागरूकता और मिशन शक्ति के तहत संयुक्त रूप से चलाया गया,जिसका उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को डिजिटल सुरक्षा और उनके कानूनी अधिकारों के बारे में शिक्षित करना था।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों जैसे ऑनलाइन धोखाधड़ी,फिशिंग और डेटा चोरी से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की जानकारी दी गई।
साथ ही,मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बच्चों को उनके अधिकारों,सुरक्षा और सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।थाना चौक कमिश्नरेट के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि समाज में जागरूकता बढ़े और लोग सुरक्षित रहें।कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस पहल की सराहना की।