बारिश पर आस्था भारी लक्खा मेले में सुमार नाटी इमली का भरत मिलाप हुआ सम्पन्न 

27

वाराणसी के लक्खी मेले में शुमार नाटी इमली का विश्व प्रसिद्द भरत मिलाप सम्पन्न हुआ. परम्परानुसार काशी नरेश महाराज कुमार अनंत नारायण की उपस्तिथि में शाम के 4बजकर 40 मिनट पर चारो भाइयो का आपस में मिलन की मनोहारी दृश्य को देखने के लिए लाखो लोगो की भीड़ इकट्ठा थी.लोग अपने घर की छतो पर बैठकर भी इसका आनंद ले रहे थे.भाईचारे का सन्देश देता ये भरत मिलाप लोगो के लिए आदर्श का सन्देश देता है लगातार हो रही बारिश भी इस आस्था पर भारी ना पड़ सकी और भीगती बारिश में लोगों चारों भाइयों का मिलाप देख भाव विभोर हो रहे थे ,

रामलीला समिति के अध्यक्ष मुकुंद उपाध्याय ये 483 व वर्ष का रामलीला है इसी रामलीला में इसी चबूतरे पर भगवान श्रीराम का दर्शन रामलीला के संस्थापाक श्री मेघा भगत जी को हुआ था .तब से काशी में इस भरत मिलाप की परम्परा चली आ रही है. मुकुंद उपाध्याय ने बताया कि भरत मिलाप के पूर्व धूपचंडी स्तिथ रामलीला मैदान में दोपहर 3 बजे पुष्पक विमान का पूजन किया जाता है. उसके बाद ठीक 3:45 बजे भगवन राम,लक्षमण व् जानकी अपनी सेना के साथ पुष्पक विमान में स्वर होकर धूपचंडी स्तिथ रामलीला मैदान से नाटीइमली मैदान के लिए प्रस्थान करते हैं . इस रामलीला में परंपरागत ढंग से लाल पगड़ी बांधे हजारों यादव बंधू नंगे पावं शामिल होकर लीला को संपन्न करवातें है,