*राष्ट्रीय रोलबॉल प्रतियोगिता में वाराणसी के सुनीता गुप्ता के कप्तानी में उत्तर प्रदेश महिला वर्ग बना चैंपियन*

31
उत्तर प्रदेश ने राजस्थान को 3-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक ,
गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर, मध्य प्रदेश में आयोजित 22वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय रोलबॉल प्रतियोगिता 2025 में उत्तर प्रदेश की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन बार चैंपियन रही राजस्थान को 3-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। लीग मैचों में उत्तर प्रदेश ने जम्मू-कश्मीर, उडीसा, गुजरात और हरियाणा को भारी अंतर से पराजित किया। क्वार्टर फाइनल में टीम ने केरल को 12-1 से, जबकि सेमीफाइनल में तमिलनाडु को पेनल्टी गोल के साथ 5-3 से हराया। उत्तर प्रदेश की महिला वर्ग की कप्तानी की कमान वाराणसी की सुनीता गुप्ता को मिली थी जो एक रोल बाल अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी है l टीम में  वाराणसी की खिलाड़ी सुनीता गुप्ता ( कप्तान), जाह्नवी वेदांती , वर्षा श्री , जैनब फातिमा एवं एशिका सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वाराणसी रोल बाल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के चेयरमैन श्री राहुल सिंह, अध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह,उपाध्यक्ष श्री राकेश पांडेय , टीम मैनेजर श्रीमती विजय पांडेय एवं श्री राजेश कुमार, श्री आर बी मौर्या, श्री अभिषेक पटेल, श्री अभिषेक कुमार शर्मा, श्री अरविंद चौरसिया,श्री अजय पटेल  आदि ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।