आदित्य हेल्थकेयर नर्सिंग होम चन्द्रा चौराहा आशापुर सारनाथ वाराणसी के तरफ से फ्री मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया जिसमे जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त औषधि का वितरण किया गया तथा निःशुल्क शुगर, ब्लडप्रेशर इत्यादि की जांच भी की गयी एवं ठंड मे होने वाली बीमारियां जैसे ब्रेनस्टोक तथा हार्ट अटैक और निमोनिया जैसे रोगो से बचाव के लिए अभियान भी चलाया गया।
जिससे सैंकड़ो मरीज लाभान्वित हुए इसमे निस्वार्थ भाव से नर्सिंग होम के चिकित्सक डॉक्टर एस. एन. द्विवेदी एवं डॉक्टर मनोरमा सिंह एवं उनके टीम के सदस्य गूंजा सेठ, अमरेन्द्र कुमार सिंह, खुशबु भारती,आकाश पटेल, कुमारी तनु एवं अन्य स्टाफगण भी पूरी लगन तथा गर्मजोशी से मरीजो की सेवा में तत्पर रहे।








