अमित पांडेय बने वाराणसी ताइक्वांडो के अध्यक्ष

वाराणसी ताईक्वांडो के समस्त सदस्यों ने सर्वसम्मति से अमित पांडेय को अपना अध्यक्ष चुना है

28

वाराणसी ताईक्वांडो के समस्त सदस्यों ने सर्वसम्मति से अमित पांडेय को अपना अध्यक्ष चुना है । वाराणसी ताईक्वांडो के संयोजक अरशद रजा ने बताया कि उत्तर प्रदेश ताईक्वांडो कमेटी से मान्यता प्राप्त हमारी संस्था विगत एक वर्ष से ज्यादा समय से जिले में ताईक्वांडो खेल व खिलाड़ियों के लिए निष्पक्ष रूप से कार्य कर रही है , इसके बीच हमारी कार्यकलापों से प्रसन्न होकर जिले के कई ताईक्वांडो प्रशिक्षकों ने संघ की सदस्यता ग्रहण कर ली है । विगत रविवार को प्रदेश संघ के महासचिव डा. रजत आदित्य दीक्षित के वाराणसी आगमन पर वाराणसी ताइक्वांडो के समस्त सदस्यों ने अमित पांडेय को अपना अध्यक्ष चुनने की बात कही जिसे प्रदेश महासचिव ने सहर्ष स्वीकार कर लिया । अवगत हो कि अमित पांडेय वाराणसी पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक व वाराणसी मंडल ओलंपिक संघ के सचिव हैं , इसके साथ ही हैंडबॉल जैसे खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर सेवाएं प्रदान कर रहें हैं । अध्यक्ष पद स्वीकार करते हुवे अमित पांडेय ने कहा कि जल्द ही कमेटी के समस्त पदों को पूर्ण करने हेतु बैठक आहूत की जाएगी जिसमें उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो कमेटी व जिला ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक के निगरानी में कमेटी का स्थाई गठन होगा । इसके पूर्व जिला संयोजक अरशद रजा के नेतृत्व में उमेश केशरी, शशांक श्रीवास्तव अरविन्द यादव,अंकिता जेटली,मोहम्मद राशिद,अमन वर्मा,व वैष्णवी अग्रहरि आदि सदस्यों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को माल्यार्पित कर स्वागत किया ।